आगरा, अक्टूबर 7 -- UP News: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मलपुरा क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास बुधवार को एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक 25 साल के अरुण नाम के युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। फिर खुद को भी उड़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्...