बलरामपुर, अगस्त 1 -- UP News: यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। चारों लोगों की लाश घर में पड़ी मिली। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि पूरे परिवार ने एक साथ खुदकुशी की है, जबकि पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों एंगल से जांच में जुटी है। सूचना पर पहुंचे एसपी समेत पुलिस अफसरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। एसपी के मुताबिक जांच के बाद ही घटना की सही तस्वीर साफ होगी। ये घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौंहना के मजरा गोसाईंपुरवा का है। शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वालों की पहचान 25 साल क...