रांची, अप्रैल 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में रांची लेक रोड निवासी 30 वर्षीय सैयुम अंसारी ने सोमवार को कूदकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले ही उसे डैम में कूदने से बचाकर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन अगले ही दिन वह फिर डैम पहुंचा और अपनी जान दे दी। रविवार को आत्महत्या की कोशिश के दौरान डैम के बोट स्टाफ अजय उरांव और विकास तिर्की ने उसे रोककर धुर्वा पुलिस के हवाले किया था। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे सैयुम अंसारी घर से निकला और सीधे धुर्वा डैम पहुंच गया, जहां उसने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने डैम में शव तैरता देखा और इसकी सूचना नगड़ी थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.