बाराबंकी, मई 30 -- देवा शरीफ। माती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दोस्त की पत्नी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। माती कोतवाली में महिला द्वारा चंदौली गांव के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दर्ज मुकदमे में पीड़ित महिला ने लिखाया है कि चंदौली गांव के एक युवक ने उसके गांव के पास एक खेत में दिन में तीन बजे बुलाया और उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई युवती से दुराचार की कोशिश कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी युवक पीड़ित महिला के पति का दोस्त है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...