रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की। एक युवक ने दोस्त पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर एक खाने का ढाबा है। ढाबे पर कोटद्वार निवासी विशाल काम करता है। सोमवार को कोतवाली पहुंचे विशाल ने बताया कि रविवार की रात दोस्त ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह उसने मोबाइल की बाबत जानकारी ली तो दोस्त ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी और फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण बिष्ट ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...