चम्पावत, मार्च 12 -- चम्पावत। चम्पावत में एक युवक ने दुकान से मोबाइल फोन उड़ा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कोतवाल से मुलाकात कर आरोपी युवक का पता लगाने की मांग की है। दुकान स्वामी सुभाष जोशी ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक को पकड़ने की मांग की है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। कोतवाल से मिलने वालों में व्यापार संघ महासचिव हरीश सक्टा, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष, मयूख चौधरी, कैलाश अधिकारी और सुभाष जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...