मैनपुरी, जुलाई 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम कनेगी में में मंगलवार की शाम एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने घर से कुछ मीटर दूर रखी झोपड़ी के पास सिर में गोली मारी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम कनेगी निवासी 30 वर्षीय रिंकू पुत्र शिवदास कोरी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। आठ दिन पहले ही गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शामिल होने के लिए गांव आया था। मंगलवार की शाम रिंकू ने अपने घर से कुछ दूरी पर रखी झोपड़ी के पास जाकर 315 बोर के तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक रिंकू की मौत हो चुकी थी। रिंकू ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध ...