फरीदाबाद, जनवरी 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। मोहना गांव में शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही छायंसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बी.के अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। कैलाश मूल रूप से मोहना का रहने वाला था और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के नागल गांव जट्टारी में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, कैलाश पिछले करीब आठ महीनों से उत्तर प्रदेश में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह मोहना गांव अपने पैतृक घर आया था, लेकिन उसने आने का कोई कारण परिजनों को नहीं बताया था। मृतक के पिता अमरचंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.