आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी सौरभ तिवारी ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। सौरभ ने पिता के वेतन भुगतान में अनियमितता और धन उगाही का आरोप लगाया। सौरभ के पिता अशोक तिवारी अंजुमन इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दौना लालगंज में शिक्षक हैं। विद्यालय वर्ष 2002 में अनुदान सूची में शामिल हुआ था। नियुक्ति से जुड़े विवाद के कारण मामला न्यायालय में गया और लंबे समय तक शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध रहा। वर्ष 2016 में न्यायालय ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। वर्ष 2024 में पुनः न्यायालय ने शिक्षकों के पक्ष में निर्णय देते हुए वेतन भुगतान के निर्देश दिए। सौरभ ने आरो...