रामपुर, दिसम्बर 27 -- क्षेत्र में एक अजब मामला सामने आया। निजी तौर पर संबंध ठीक न रहने से परेशान युवक ने डायल 112 पुलिस से पत्नी की शिकायत कर दी। पुलिस पहुंची तो मामला समझकर वे असहज हो गए। किसी तरह उन्होंने युवक को समझाया और कहा कि वे इसे आपस में ही सुलझाएं। एक गांव निवासी युवक की पत्नी से अनबन चल रही है। उसने काफी समझाया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इससे परेशान होकर उसने डायल 112 पर कॉल कर दी। युवक ने कॉल पर कहा कि उसकी पत्नी भोजन नहीं देती और परेशान कर रही है। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी तो माजरा कुछ और ही निकला। मामला उनके निजी पलों से जुड़ा हुआ था। युवक ने पुलिस को अलग ले जाकर पति-पत्नी के बीच की निजी बातों का जिक्र किया तो पुलिस वाले असहज हो गए। उन्होंने उसे समझाया और कहा कि आपस में सुलझाने में ही भलाई है। पुलिस के मुताबिक, म...