लखनऊ, फरवरी 21 -- काकोरी थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को युवक के आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पाकर काकोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु करीब 35 वर्ष है। वह लाल टी-शर्ट, नेवी ब्लू पैंट व सफेद जूते पहने था। दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ है। गले में एक ताबीज लाल धागे में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.