लखनऊ, मार्च 24 -- ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। नाका हिंडोला रानीगंज निवासी अजीत तिवारी उर्फ अज्जू 32 परिवार के साथ बुद्धेश्वर में रहते थे। परिवार में पत्नी सौम्या तिवारी,बेटी श्री तिवारी, अज्जू की मां नीता तिवारी और भाई आशीष है। परिजनों ने बताया कि अजीत और उसकी पत्नी सौम्या एक कपड़े के शोरूम में काम करते हैं। मंगलवार देर रात अजीत ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन स्थित खंबा नंबर 1080/32 के पास ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। घटना को देख कर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक के आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पु...