अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला के पास युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरौला निवासी रामवीर पुत्र मोतीलाल मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर से घूमने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। तभी उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। शव पड़ा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रामवीर के रूप में कर ली। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर अविवाहित युवती का शव बरामद थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मामले की जा...