बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता मरका कस्बा निवासी 20वर्षीय राहुल पुत्र रामकरन ने गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे तत्काल सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां हालत मे सुधार न होने पर परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मामा नंदकिशोर ने बताया कि राहुल चार भाईयो में छोटा था। दो भाई बाहर रह कर काम करते है। बड़ा भाई बीमार रहता है। राहुल घर पर ही रह कर बड़े भाई की देख रेख करता था। जहर खाने का कारण अज्ञात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.