हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। शक्तिफार्म निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटककर जान दे दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार वार्ड-5 टैगोर नगर शक्तिफार्म निवासी 20 वर्षीय सुजीत मंडल ने का डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में छह दिनों तक उपचार चला। इसके बाद युवक ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि शनिवार को युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिवारवालों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...