लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ। बिजनौर थानाक्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में एक युवक जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से बांदा जिले के बबेरू थानाक्षेत्र का महेंद्र यादव (28) टाइल्स लगाने का काम करता था। वह शहर के रॉयल सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहता था। पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी की रात काम से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उसे बिजनौर के एक डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने महेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...