उन्नाव, जुलाई 28 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय शोएब पुत्र फारुख ने अपने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे बांगरमऊ के अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...