बिजनौर, फरवरी 24 -- थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम कल्याणपुर निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र तिलक राम सड़क पर पड़ा मिला। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि संजय शादीशुदा है उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि संजय की पत्नी मंजू विवाद के चलते अपने मायके भैरेकी थाना कोतवाली देहात चली गई थी। रविवार को भैरेकी मे मंजू के परिवार में ही किसी पारिवारिक कार्यक्रम में संजय भी शामिल हुआ था। शाम को घर वापसी के समय मौजमपुर मार्ग से संजय ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है जहर खाने की बात सुनकर परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.