इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- बकेवर। सिंगौली गांव में बुधवार सुबह 38 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र ज्ञान सिंह ने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पचास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू और डॉ. पुष्पेन्द्र ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार है। परिजनों ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...