नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। आनंद विहार निवासी धैर्य ने बताया छह अगस्त की रात वह कार से लखनऊ से लौट रहे थे। एचसीएल के सामने एक्सप्रेसवे पर उन्हें एक गाड़ी दिखी, जिसमें भेड़-बकरियां ठूंसकर भरी थीं। गाड़ी को पुलिस की मदद से रुकवाया। इसके बाद वाहन और चालक को ट्रैफिक पुलिस की पीआरवी-112 के साथ थाना सेक्टर-126 लाया गया। जांच में वाहन चालक की पहचान मैनपुरी निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...