मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में रविवार को देर शाम 30 वर्षीय संजय ने खुद को कमरे में बंद कर चाकू से गला रेत लिया। जख्मी युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पिता जमुना ने बताया कि पुत्र संजय ने सुबह कमरे में गया और दरवाजा बंद कर चाकू से अपना गला रेत लिया। दरवाजा तोड़कर बेटे को बाहर निकाला और उसे हलिया अस्पताल में भर्ती कराया। बेटा मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि गंभीर अवस्था में युवक को एंबुलेंस से लाया गया था। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...