आजमगढ़, जून 21 -- बूढ़नपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के दौरान युवक ने चाकू से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। विवाद के दौरान पत्नी ने भी उस पर चाकू से हमला किया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। सीओ बूढ़नपुर के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी त्रिलोकी निषाद की बेटी 35 वर्षीय पिंकी की शादी 10 साल पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव निवासी नीरज निषाद के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और 'वो' के चक्कर में बढ़ा विवाद नीरज पीओपी का काम करता है। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि आए दिन ...