लखनऊ, मार्च 8 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद थानाक्षेत्र में रविवार को एक युवक ने घर से दूर आम के बाग में फांसी लगा ली।जमुलिया गांव निवासी रामबिलास का बेटा सत्यम मौर्य (30) मजदूरी करता है। परिवार में मां शांति, दो भाई शिवम, नैमिष और पत्नी रामजानकी, एक बेटा रुद्र है। मृतक के पिता ने बताया कि सत्यम रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा कि शिवपाल के आम के बाग में सत्यम ने फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि सत्यम पत्नी और बच्चे के साथ लखनऊ में किराये पर रहता था। वह होली के त्योहार पर घर आया था।रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...