फिरोजाबाद, जून 27 -- शिकोहाबाद में घर में परिवार की अनुपस्थिति में एक युवक घर से आभूषण, बाइक ले गया। उसने आभूषण, बाइक को गिरवी रखकर रुपए ले लिए। जब महिला घर लौटी तब उसे अपने बेटे की करतूत की जानकारी हुई। महिला ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। सीमा देवी निवासी एटा चौराहा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा मि वह 9 मई को अपने भाई के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी। घर पर उसका बेटा शिवम रह गया था। वह घर में रखे सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, पैंडल अंगूठी, 10 हजार रुपए, बाइक ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग गया। यह भी पढ़ें- युवक ने घर से आभूषण और नगदी किये साफ महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक द्वारा रखे गए आभूषण को बरामद करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...