कानपुर, फरवरी 28 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को घर के अंदर फांसी लगा ली। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रहलादपुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय दीवान सिंह के पुत्र रविशंकर नशे का आदी था। इसके चलते उसका अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को उसके किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर कमरे में खूंटी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव फंदे में लटका देख परिजन बिलखन पड़े। होली के मौके पर बेटे की मौत से मां कांती देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई मलखान व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली से एसआई वीरपाल सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन...