लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ। शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह परिजनों ने युवक को देखा और फंदे से नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शारदा नगर के रुचि खंड प्रथम में मंगलवार सुबह शुभम शुक्ला (31) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इकलौते बेटे को फंदे से लटका देखकर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और आननफानन में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात सभी लोग समारोह से घर लौट आए। मंगलवार सुबह परिवा...