उरई, जनवरी 3 -- जालौन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर में शुक्रवार रात युवक ने घर के ही कमरे में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली जिसमें दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वजह के पीछे बताया गया है कि वह शराब कर लती था जिस वजह से घर में झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जालौन के ग्राम ऐदलपुर निवासी 35 वर्षीय धीरज चतुर्वेदी खेती करके पत्नी पूजा व एक पुत्री व पुत्री का भरण पोषण करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण घर में रोजाना पत्नी से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात को भी खाना खाते समय उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस पर धीरज ने पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब पत्नी चिल्लाई तो आसपास के लोग ...