कन्नौज, जून 19 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव शुक्रवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हरौलपुर्वा गांव निवासी मंजेश कुमार (24) पुत्र जयचंद्र गृह कलेश के चलते नाराज होकर घर से चला गया। घर के बाहर खड़े एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया। युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- अतुल ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट हुआ खुलासा मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...