मिर्जापुर, दिसम्बर 12 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में गुरुवार की रात फंदे पर लटककर युवक ने जान दे दी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक ने किस कारणवश ऐसा कदम उठाया, कुछ पता नहीं चल सका? राजगढ़ गांव निवासी एक महिला की शादी लगभग चालीस वर्ष पहले शहर के शुक्लहा मोहल्ले में हुई थी। पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ लगभग पंद्रह वर्षों से राजगढ़ गांव में रह रही थी। महिला को पुत्र हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। गुरुवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए। उसी दौरान महिला का बड़ा पुत्र 28 वर्षीय राजू संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे घर के बडे़र में फंदे पर झूल गया। पत्नी के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहंुच गए। युवक को फंदे से नीचे उतारा और गांव स्थित न...