प्रयागराज, मई 29 -- घरेलू विवाद से अवसाद में आए युवक ने गुरुवार की देर रात ग्राइंडर से खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे शाहरुख का पत्नी से विवाद चल रहा था। फूलपुर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर नगर पंचायत के कोहना मोहल्ला निवासी मोहम्मद हबीब कुरैशी का बेटा 26 वर्षीय शाहरुख उर्फ अतीक वेल्डिंग का काम करता था। करीब तीन साल पहले उसका निकाह मऊआइमा की गुल्फशां से हुआ था। परिजनों के अनुसार, लगभग दो वर्षों से शाहरुख का पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला पारिवारिक न्यायालय के परामर्श केंद्र में लंबित है। यह भी पढ़ें- घरेलू कलह में युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर की आत्महत्या बीते एक साल से गुल्फशां अपने मायके में रह रही थी। पारिवारिक कलह की वजह से शाहरुख का शहर के एक डॉक...