मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- साहेबगंज। नगर परिषद के आशा पट्टी परसौनी मोहल्ला में रविवार को प्रभु साह के पुत्र प्रकाश कुमार (22) ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल बरामद किया है। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...