संभल, जनवरी 16 -- चन्दौसी। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लियाl I सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । गांव सिसरका निवासी संजीव पुत्र तेजराम ने शुक्रवार की सुबह घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई और वह चंदौसी के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...