पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। युवक ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। न्यूरिया निवासी भूपेश ने बताया कि उसके भाई अशोक की शादी एक महीने पहले शहर की कोतवाली सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव जग़रौली से हुई थी। शनिवार सुबह अशोक अपनी ससुराल गया था। वहां सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत के दौरान सास ने उसे अपशब्द कहे और जमकर गालियां दीं। इस कारण उसका पत्नी से भी विवाद हो गया। जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.