गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत तिसरटेटूका गांव निवासी जगन्नाथ भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह कीटनाशक खा लिया। गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...