गढ़वा, जून 24 -- गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा गांव निवासी शिवनाथ उरांव के पुत्र 23 वर्षीय सर्जन उरांव ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सर्जन उरांव शराब पीकर घर पहुंचा था। इस बात को लेकर स्वजन ने उसे डांट-फटकार लगाई। बताया गया कि इससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...