अमरोहा, मार्च 29 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार गाड़ी खरीदने की रंजिश में एक युवक और उसके साथी ने कार सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 25 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। गजरौला के मोहल्ला भानपुर निवासी जसवीर सिंह का बेटा वंश अपनी कार से रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में दोस्तों से मिलने आया था। तहरीर के अनुसार, जब वंश पीठखेड़ा गांव पहुंचा, तो वहां पहले से ही पीठखेड़ा निवासी शनि पुत्र राजेंद्र और उसका एक अज्ञात साथी घात लगाकर खड़े थे। आरोप है कि वंश ने जब से थार कार खरीदी है, तब से शनि उससे जलन रखता है। वंश को अपने गांव में देखकर शनि और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.