गोरखपुर, मार्च 26 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के शत्रुघनपुर चौहान टोला निवासी दारा सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व गांव रास्ते पकड़ कर जा रहा था। इसी समय गोविंद चौहान उर्फ गोबरी गाली गलौज करने लगा। जब मना किया तो खेत में लगे हुए बांस को उखाड़कर मारने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...