बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी बीती रात करीब 8 बजे दुकान से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का ही युवक प्रवीण कुमार भूसा उठाने के बहाने से उसे अपने घर ले गया, और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करके छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी ने अपनी गलती नहीं मानी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.