लखनऊ, मई 3 -- नगराम ,(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र के अमेठियन पुरवा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब 28 वर्षीय युवक प्रशांत सिंह ने अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि प्रशांत लंबे समय से पत्नी एवं ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से अत्यंत व्यथित और टूटे हुए थे। परिवार के अनुसार इस प्रताड़ना ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि वे यह कदम उठाने पर मजबूर हो गए। जब घर के अन्य सदस्यों को कमरे से कोई आवाज न आने पर संदेह हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। प्रशांत पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके हुए थे। परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से नीचे उतारा और बिना एक पल की देरी किए गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ...