गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत सीदे गांव निवासी बुद्धि नारायण कोरवा का पुत्र 22 वर्षीय सुखबीर कोरवा बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सुखबीर मंगलवार को घर से बाहर निकाला था। उसके बाद वह शराब पीकर नशे में धुत होकर घर लौटा। लौटने के बाद वह अपने परिजन के सामने ही घर में ही कीटनाशक खा लिया। उसके बाद परिजन उसे लाकर चिनिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...