जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- युवक ने कीटनाशक खाकर किया खुदकुशी का प्रयास नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव में एक युवक ने घर में रखे कीटनाशक (जहर) खा लिया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव के एक 24 वर्षीय युवक ने परिवारिक विवाद से तंग आकर घर में रखे कीटनाशक (जहर) खा लिया। जिससे उसका तबियत बिगड़ने लगा। जिसे देख उक्त युवक को उनके परिवार वालों ने उसे इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर चिकित्सकों ने अपने मेडिकल टीम के साथ मिलकर उक्त युवक का इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...