गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना अंतर्गत जतपुरा गांव निवासी रमेश राम का 28 वर्षीय पुत्र अशोक राम ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले को लेकर उसकी पत्नी से नोंकझोंक हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.