युवक ने किशोरी को किया अगवा, धमकाया
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 16 अगस्त को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि हटवा रामपुर मड़ूकी गांव का लवकुश पुत्र दस्सा लोध बहला-फुसलाकर उसे घर से अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, इस बाबत पूछताछ करने पर आरोपी के माता-पिता ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी व अपहरण का मुकदमा कायम किया गया है। सर्किल अफसर सौरभ सामंत ने इसकी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.