कौशाम्बी, जून 6 -- चरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक अनुसूचित किशोरी को बहला-फुसलाकर वर्ग विशेष के युवक ने अगवा कर लिया। इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के परिजनों ने उसकी मां के साथ अभद्रता की। हत्या की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी व आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। घटना को लेकर इलाके भर में तनाव का माहौल बना हुआ है। चरवा क्षेत्र की एक अनुसूचित वर्ग की महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को सैयद सरावां निवासी नौशाद पुत्र गुलाब अली ने झांसा देकर अगवा कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, बिटिया की खोजबीन के दौरान इसकी जानकारी हुई तो पूरा परिवार दंग रह गया। पीड़ित महिला चार जून की दोपहर आरोपी के घर उलाहना देने गई। आरोप है कि वहां आरोपी के पिता गुलाब अली, मां, बहन ...