कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि मंगलवार को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव शेरगढ़ का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। इस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...