कौशाम्बी, जून 5 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी 16 साल की बहन संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के चंदई तारा गांव का वीरेंद्र बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक, इसका उलाहना देने पर आरोपी के भाई ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को किया अगवा, परिजनों को धमकी यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के मामले में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...