बलिया, जुलाई 1 -- रसड़ा। इलाके के परसियां गांव में बुधवार को सुबह एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि गांव के 36 वर्षीय विवेक उर्फ बृजेश ठाकुर पुत्र जयनाथ ठाकुर गांव में दाढ़ी-बाल बनाने का काम करता है। कुछ दिनों पहले उसने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किसी कार्य को लेकर कर्ज लिया है। बताया जा रहा है कि समय से पैसा नहीं देने पर समूह वाले विवेक से पैसा जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने कर्ज लिए पैसे को खर्च कर दिया है। पैसा जमा करने के लिए टाल-मटोल कर रहा है।इसको लेकर वह कई दिनों से तनाव में था।इसी वजह से सुबह में जहरीला पदार्...