युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- चांदा, सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। युवक की पहचान रोहित सिंह पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत मानापुर रामगंज गांव का निवासी बताया जाता है। उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के दौरान युवक की स्थिति चिंताजनक पाई, जिसके बाद बेहतर उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.