देवघर, फरवरी 14 -- देवघर, प्रतिनिधि सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया निवासी 30 वर्षीय एक युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उससे हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...