कन्नौज, अप्रैल 1 -- तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। कस्बा के मोहल्ला जयनगर निवासी लकी खान (20) पुत्र राजू ने बुधवार सुबह पहले हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते देख लिया और उसे बचा लिया। इसके बाद मौका पाकर वह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत नीचे उतारा गया और बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। हालांकि परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.